{"_id":"5f99ae668ebc3e9bd266e503","slug":"hathras-gulzar-went-to-the-market-to-buy-karva-chauth-hathras-news-ali247439622","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: करवा चौथ की खरीददारी के लिए बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: करवा चौथ की खरीददारी के लिए बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन
हाथरस: करवा चौथ को लेकर बाजार में साड़ियां खरीदने के लिए लगी महिलाओं की भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
करवा चौथ के पर्व के लिए बाजार गुलजार होने लगे हैं। महिलाएं पर्व के लिए बाजार में जमकर खरीददारी कर रही हैं। साड़ी शोरूम से लेकर ब्यूटी पार्लर वालों के यहां भी महिलाओं की लाइन लग रही हैं। दुकानदारों ने त्योहार को लेकर दुकानों को नया लुक दिया है, जिससे ग्राहक आकर्षिक हो सकें।
करवा चौथ का पर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर महिलाओं में खासी उत्सुकता है। मंगलवार को शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, पत्थर बाजार, बख्तावर गली आदि स्थानों पर साड़ी की दुकानों पर महिलाएं साड़ी खरीदने में माथापच्ची करती हुई नजर आईं।
साड़ी के अलावा महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान की भी खरीददारी की। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा, बाजार में भीड़ बढ़ना तय है। हालांकि महिलाओं में खरीददारी के दौरान कोराना संक्रमण का डर भी दिख रहा है। महिलाएं सामान देखने के बाद हाथों को बार-बार सैनिटाइज कर रही हैं।