{"_id":"614cb25e8ebc3efac1644755","slug":"hathras-group-of-students-clashed-again-in-inter-college-fight-shaphu-news-ali2739657172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इंटर कॉलेज में फिर से भिड़ा छात्रों का गुट, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इंटर कॉलेज में फिर से भिड़ा छात्रों का गुट, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
देहात क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुट एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसकी खबर सुनकर एक गुट के अभिभावक भी कॉलेज पहुंच गए। इधर, मारपीट की सूचना पर एसएसआई आरडी यादव एवं एसआई बलवीर सिंह भी कॉलेज पहुंच गए। पुलिस, कॉलेज प्रबंधक एवं अभिभावकों ने बच्चों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
उल्लेखनीय है कि 10 सितंबर की दोपहर में कॉलेज के प्रधानाचार्य के कहने पर एक छात्र ने कक्षा में लटके पंखे को बेंच पर खड़ा होकर सीधा किया था। पंखे को सीधा करता देख दूसरे गुट ने उसका फोटो खींच लिया।
जब उसने फोटो खींचने से मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। पंखा ठीक करने वाले छात्र ने फोटो खींचने वाले छात्र की प्रधानाचार्य से शिकायत की दी। शिकायत मिलने पर प्रधानाचार्य फोटो खींचने वाले छात्र को बुलाकर उसे डंाटा।
विज्ञापन
डांट मिलने पर उस छात्र ने पंखा सही करने वाले छात्र को दूसरे दिन देखने की धमकी दी। 11 सितंबर को फोटो खींचने वाला गुट कॉलेज में पढ़ने नहीं आया। उस दिन दोपहर को जैसे ही कॉलेज की छुट्टी हुई तो गेट पर पहले से खड़े गुट ने उस छात्र को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
जब घर जाकर छात्र ने इस बारे में परिजनों को बताया तो उन्होंने कोतवाली में इसकी शिकायत की। बाद में कोतवाली में दोनों गुटों के अभिभावकों को बुलाकर आपस में समझौता करा दिया गया था। अभिभावक तो समझौता कराकर चले गए लेकिन छात्रों में मनमुटाव चलता रहा।
बृहस्पतिवार को एक फिर दोनों गुट एक दूसरे के सामने आ गए और मारपीट करने लगे। अध्यापकों ने पुलिस को बुला लिया इसके साथ ही दोनों गुटों के अभिभावकों को भी कॉलेज में बुला लिया।
एसएसआई आरडी यादव ने बताया कि दोनों गुटों के मुख्य छात्रों को बुलाकर अच्छी तरह से समझा दिया गया है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। यदि उन्होंने फिर कभी आपस में मारपीट की तो उनके विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।