{"_id":"61101b1d8ebc3e72de70de33","slug":"hathras-gram-panchayat-secretaries-separated-themselves-from-whatsapp-group-hathras-news-ali2702182178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम पंचायत सचिवों ने खुद को किया व्हाट्सएप ग्रुप से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम पंचायत सचिवों ने खुद को किया व्हाट्सएप ग्रुप से अलग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र के निलंबन के बाद जिले भर के पंचायत सचिवों ने यहां प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत सचिवों ने अधिकारियों द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप से खुद को अलग कर लिया है। इसके बाद अफसरों में बेचैनी बनी हुई है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी से ठप हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक हाथरस में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को बीडीओ की आख्या पर निलंबित कर दिया गया था। इस निलंबन के बाद जिले भर के ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने यहां प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। निलंबन वापस लेने व बीडीओ हाथरस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीओ पर मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया और बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई की भी मांग की। अब जिले भर के ग्राम पंचायत सचिवों ने विभागीय अधिकारियों द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप में से खुद को अलग कर लिया है। इस कारण विभागीय आदेश ग्राम पंचायत सचिवों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वर्तमान में जिले की ग्राम पंचायत चल रहे विकास कार्य पूरी से ठप हो गए हैं। इस कदम से अफसरों में बेचैनी है। ग्राम पंचायत सचिवों ने बीडीओ को घेरना भी शुरू कर दिया है।