फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Graduation first year semester examination will start in degree colleges from today

हाथरस : आज से डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी स्नातक प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा

Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Graduation first year semester examination will start in degree colleges from today
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मंगलवार से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होगी। जिसे लेकर सोमवार को कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियों का दौर चला। वहीं बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र पर विश्वविद्यालय से परीक्षा सामग्री पहुंची, जिसे नोडल केंद्र प्रभारी अपनी टीम के साथ व्यवस्थित करते हुए दिखे।
मंगलवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की स्नातक प्रथम वर्ष की दिसंबर 2021 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो रही है। पहली बार शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साह में हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के डिग्री कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियों का दौर चला तो वहीं बागला डिग्री कॉलेज में बने नोडल केंद्र पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आए। जिन्हें नोडल केंद्र पर रिसीव कर परीक्षा केंद्रों के लिए बांधते एवं उन्हें तैयार कराते हुए नोडल अधिकारी एवं नोडल की टीम काफी व्यस्त नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह ने परीक्षा से संबंधित तैयारियों पर अपनी टीम के मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. राजेश, डॉ. रजनी, यतीश नगाइच के साथ चर्चा की और कई बिंदुओं पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed