फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government machinery for paddy procurement to be held in October

हाथ्ररस: अक्तूबर में होने वाली धान खरीद की सरकारी मशीनरी ने कवायद की शुरू

Sun, 19 Jul 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Government machinery for paddy procurement to be held in October
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब गेंहू खरीद के बाद सरकारी मशीनरी धान खरीद की कवयाद में जुट गई है। अक्तूबर में शुरू होने वाली धान खरीद को लेकर अभी से सूचनाएं मांगी जा रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल धान खरीद का लक्ष्य भी बढ़ना तय माना जा रहा है। जिला एवं खाद्य विपणन विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में धान का उत्पादन काफी मात्रा में होता है। यहां से धान हरियाणा, दिल्ली आदि के लिए जाता है। धान खरीद की तैयारी में सरकारी मशीनरी अभी से जुट गई है। पिछले साल 14 क्रय केंद्रों की मदद से 13 हजार कुंतल धान की खरीद हुई थी। जिले अधिकारियों ने कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए 105 प्रतिशत धान की खरीद की थी।
विज्ञापन

अब शासन स्तर से क्रय केंद्र, धान के मिल के संबदीकरण आदि की जानकारी मांगी जा रही है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि अब धान खरीद की तैयारी की जा रही है। शासन स्तर से धान खरीद की पिछले साल की सूचनाएं मांगी जा रही है। इस वर्ष धान खरीद के लक्ष्य में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed