{"_id":"6737b3cbd3085a671c0f6c64","slug":"hathras-got-900-mt-dap-hathras-news-c-56-1-sali1016-122773-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस में खाद की आपूर्ति लगातार जारी, मिली 900 एमटी डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस में खाद की आपूर्ति लगातार जारी, मिली 900 एमटी डीएपी
Sat, 16 Nov 2024 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:19 AM IST
सार
डीएपी की आपूर्ति पर नजर डालें तो नवंबर में तयशुदा आपूर्ति लक्ष्य 17674 एमटी के सापेक्ष 13449 एमटी की आपूर्ति हो चुकी है। इसमें 12825 एमटी का वितरण हो चुका है और 624 एमटी डीएपी अभी स्टॉक में शेष है।
विज्ञापन
डीएपी खाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
जबरदस्त मांग को देखते हुए हाथरस जिले में डीएपी की आपूर्ति लगातार जारी है। 15 नवंबर को हाथरस किला स्टेशन पर 1050 एमटी चंबल डीएपी की रैक (मालगाड़ी) लगी है। इससे 900 एमटी डीएपी जनपद को प्राप्त हो गई है। इसमें से 300 एमटी सहकारी क्षेत्र तथा 600 एमटी निजी क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। 18 नवंबर को इफ्को डीएपी एवं एनपीएस 1344 एमटी की रैक हाथरस किला स्टेशन पर लगेगी, जिसे सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीएपी की आपूर्ति पर नजर डालें तो नवंबर में तयशुदा आपूर्ति लक्ष्य 17674 एमटी के सापेक्ष 13449 एमटी की आपूर्ति हो चुकी है। इसमें 12825 एमटी का वितरण हो चुका है और 624 एमटी डीएपी अभी स्टॉक में शेष है। इसी तरह से एनपीके में, लक्ष्य 5344 के सापेक्ष 5025 एमटी की आपूर्ति की जा चुकी है। 4167 एमटी का वितरण हो चुका है, 858 एमटी एनपीके स्टॉक में शेष है। यूरिया में लक्ष्य 15441 एमटी के सापेक्ष 29189 एमटी की आपूर्ति हो चुकी है। 8320 एमटी का वितरण हो चुका है, 30869 एमटी यूरिया शेष है।
विज्ञापन