{"_id":"6245f470bced031cf02cb9c0","slug":"hathras-good-luck-message-will-come-out-on-navsamvatsar-hathras-news-ali2882482178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नवसंवत्सर पर निकलेगी शुभकामना संदेश यात्रा निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नवसंवत्सर पर निकलेगी शुभकामना संदेश यात्रा निकलेगी
विज्ञापन
हाथरस : नवसंवत्सर के मौके पर वार्ता करते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवसंवत्सर के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले नव संवत्सर शुभकामना संदेश यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा के माध्यम से सभी नगरवासियों पर पुष्प वर्षा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं देंगे। इस बार यात्रा में रामदरबार की झांकी, हनुमान जी महाराज, वानर सेना के साथ एवं भारत माता के अलावा इस दिवस के सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रम को प्रदर्शित करती हुईं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
शोभायात्रा में महाराष्ट्र पद्धति से शिवगर्जना ढोल आकर्षण का केंद्र होगा। नगर के सभी बाजारों में 200 से अधिक भगवा तोरण द्वार बनाए जाएंगे। यह बातें कार्यक्रम संयोजक प्रवीण खंडेलवाल व सह संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ पुरानी कलेक्ट्रेट से होगा। नगर भ्रमण के बाद श्री कृष्ण गोशाला पर शोभायात्रा का समापन होगा।
विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत के अध्यक्ष शशि कुमार अग्रवाल सीए मुख्य अतिथि और सुरेंद्र सिंह सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सभी राजनीतिक, व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। इस मौके विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश कूलवाल, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, नगर गोरक्षा प्रमुख गौरव अग्रवाल बॉबी, सचिन अग्रवाल, हर्षित गौड़, नगर संयोजक योगेश राठौर, नरेंद्र प्रेमी रहे। संवाद