{"_id":"606f4c518ebc3eda4d71b775","slug":"hathras-gold-prices-rise-before-sahalag-customer-worried-hathras-news-ali260633494","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सहालग से पहले बढ़े सोने के दाम, ग्राहक चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सहालग से पहले बढ़े सोने के दाम, ग्राहक चिंतित
विज्ञापन
हाथरस : सराफा बाजार में एक दुकान पर सजे सोने-चांदी के आभूषण।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शादियों की शान बढ़ाने वाले सोने की कीमतें सहालग नजदीक आते ही उछाल लेने लगी हैं। एक दिन में सोने के दामों में 1,600 रुपये की तेजी आई है। सोने के दाम 46 हजार से 47 हजार छह सौ रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि इस बार दाम अधिक होने के कारण लोग सोना बेचने पर भी जोर दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में चौपट हुए सोने के कारोबार के अब सहालगों में उबरने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि सोना दुबई और अन्य देशों से आता है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण सोने की आवक कम हो गई है। इस कारण सोने के दामों में इजाफा हो रहा है। एक दिन में 16 सौ रुपये तक की वृद्धि हुई है। बढ़ती कीमतों के चलते शादी वाले घरों में लोग सोना खरीदने से पहले एक बार सोचने को मजबूर हो गए हैं।
कोरोना के चलते सोने की आवक कम हो गई है। इस कारण सोने के दाम अचानक 16 सौ रुपये तक बढ़ गए हैं। लोग खरीदने के साथ सोना खूब बेच भी रहे हैं। इस बार दाम बढ़ने से आर्डर में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
-मोहनलाल सराफ
सहालग नजदीक आने के साथ सोने के दाम बढ़ना काफी दिक्कतें खड़ी कर रहा है। सोने के दाम कम होने चाहिए, ताकि शादी वाले परिवारों को खरीदारी में राहत मिल सके।
-पदम सिंह ग्राहक