फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gold price crosses 51 thousand rupees

हाथरस: सोने के दाम पहुंचे 51 हजार रुपये के पार

Fri, 24 Jul 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Gold price crosses 51 thousand rupees
हाथरस: सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल सराफ। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोना गाढ़े वक्त का साथी होता है। यह बात फिर से साबित हो रही है। कोरोना वायरस और चीन से छिड़ी जंग ने सोने के दाम 50 हजार रुपये के पास पहुंचा दिए हैं। सराफा बाजार में लोग अधिक मुनाफे की चाहत में हर रोज भाव पूछ रहे हैं। दाम और बढ़ने के साथ बिक्री का मन बना रहे हैं। खास बात यह है कि कारोबार बंद होने व नौकरियां जाने के कारण सोना बेचने वालों की तादाद बढ़ी है। वहीं चांदी के दाम 59 हजार आठ सौ रुपये पर पहुंच गए हैं।
उल्लेखनीय है कि वैसे तो बैंक भी गोल्ड लोन दे रही हैं, लेकिन परंपरागत सराफ पर यकीन रखने वाले लोग सराफा बाजार का रुख कर रह हैं। कोरोना काल व चीन से छिड़ी जंग के कारण सोने की आवक कम हो गई है। इस कारण सोने के दाम दिन प्रतिदिन दिन बढ़ रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने के कारण खरीददारों की कमी हो गई है। शुक्रवार को सोने के भाव 51 हजार आठ सौ रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। हर रोज बढ़ रह दामों के बढ़े दामों के चलते लोग और अधिक मुनाफा पाने की चाहत में सोने बढ़े हुए भाव को ले रहे हैं, क्योंकि काफी लोगों को कारोबार बंद होने व नौकरियां जाने के बाद अब सोने से ही लोगों की आस है।
विज्ञापन

माना जा रहा है जिले के सराफ के यहां सोना बेचने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस मामले में सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल सराफ का कहना है कि कोरोना काल व चीन के बीच छिड़ी जंग के कारण सोने की आवक नहीं हो रहीं है। इस कारण सोने का भाव अधिक है। हर रोज लोग सोने के भाव पूछने के लिए आ रहे हैं। अधिक मुनाफा पाने का इंतजार कर रहे हैं। सोने के नए सामान की बिक्री बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना- 51 हजार आठ सौ
चांदी 59 आठ सौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed