फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Give full opportunity to daughters to move forward, together eliminate discrimination

हाथरस : बेटियों को आगे बढ़ने के लिए दें पूरा अवसर, मिलकर करें भेदभाव को खत्म

Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Give full opportunity to daughters to move forward, together eliminate discrimination
ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री नारी सम्मान एवं मुख्यमंत्र बाल सेवा योजना के तहत हुई बैठक। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

विकास खंड सहपऊ के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव को खत्म करना है।
मोनिका गौतम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मी एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

बीआरसी प्रशांत भारद्वाज ने आंगनबाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महिलाओं को संबंधित योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं उनकी स्थिति सुधारने के लिए विशेष बल देने की आवश्यकता है। पंचायत सहायक विकास अधिकारी राजीव कुमार ने जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग से बाल कल्याण अधिकारी श्यामवीर सिंह ने महिलाओं को स्वयं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ियों के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन कराने में आ रही कठिनाइयों के विषय में चर्चा की तथा अभी तक किए गए आवेदनों के संबंध में आ रही समस्याओं का समाधान किया। बैठक में सुपरवाइजर शांति देवी, महिला कल्याण विभाग से ज्योति तोमर, सीमा तथा सहपऊ विकासखंड की आंगनबाड़ी विनीता, शीला, प्रीति, सोनी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed