फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Give employment to more and more MNREGA workers in the restoration of Ishan river

हाथरस : ईशन नदी के जीर्णोद्धार में अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को दें रोजगार

Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Give employment to more and more MNREGA workers in the restoration of Ishan river
हाथरस : ईशन नदी के जीर्णोद्धार का शुभारंभ करते जिलाधिकारी रमेश रंजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना व सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने ग्राम पंचायत नगला मियां व मनौर के मध्य ईशन नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। डीएम ने नदी के जीर्णोद्धार में अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिन पात्र लोगों के मनरेगा कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनाते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाए। इसके अला पूर्व में जिन लोगों के मनरेगा कार्ड बने हुए हैं, लेकिन अभी सक्रिय नहीं हैं उन्हें सक्रिय कर काम में लगाएं। मानक के अनुरूप महिलाओं की मनरेगा के कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभारी वनाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए नदी के दोनों तरफ वृहद पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि नदी सफाई का कार्य मनरेगा मजदूरों के माध्यम से कराया जा रहा है। नदी जनपद के 11 ग्राम पंचायतों में लगभग 19 किमी के क्षेत्र को कवर करती है। सभी 11 ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को लगाकर सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यहां पर लगभग 350 मनरेगा मजदूरों को काम पर लगाया गया है। मौके पर एसडीएम सिकंदराराऊ अंकुर वर्मा, डीडीओ अवधेश सिंह यादव, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी सिकंदराराऊ, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान सहित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed