{"_id":"61b24ac6986cc3753a14aedd","slug":"hathras-girls-could-not-answer-dm-s-questions-hathras-news-ali2801711130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीएम के सवालों के जवाब नहीं दे सकीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीएम के सवालों के जवाब नहीं दे सकीं छात्राएं
विज्ञापन
हाथरस : कस्तूरवा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टुकसान का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टुकसान का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। वार्डन शशिवाला ने बताया कि विद्यालय में कुल पंजीकृत छात्राओं की संख्या 100 है , जिनमें से 60 छात्राएं उपस्थित हैं।
डीएम ने कक्षाओं में उपस्थित छात्राओं से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्राएं विषयों पर आधारित प्रश्नों का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे र्पाइं। डीएम ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए शिक्षण कार्य में अपेक्षित सुधार लाने एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षण कार्य करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डीएम ने विद्यालय की रसोई का निरीक्षण किया। इसमें रसोइयों द्वारा छात्राओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। उन्होंने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सभी कैमरे संचालित पाए गए। डीएम ने विद्यालय के पीछे चारदीवारी पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए, जिससे विद्यालय की सुरक्षा में किसी भी प्रकार लापरवाही न हो। संवाद