फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Girl students rocked Garba and Dandiya

हाथरस : गरबा और डांडिया में छात्राओं ने मचाया धमाल

Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Girl students rocked Garba and Dandiya
हाथरस : एसएसडी स्कूल में गरबा खेलतीं छात्राएं। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसएसडी पब्लिक स्कूल में महाअष्टमी के मौके पर अंतरसदनीय गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के समक्ष मंगलाचार्य एवं आरती से हुई। मुख्य अतिथि सहित सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य डॉ. विनोदचंद्र शर्मा ने कहा कि संस्कारों की पाठशाला के तहत विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, धर्म तथा नैतिक विचारों का होना बहुत आवश्यक है। युवा पीढ़ी को हमारे परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना हर माता-पिता, अभिभावक एवं विद्यालय का दायित्व है कि हम उनमें अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करें। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदन के तीनों वर्ग प्राइमरी, मिडिल एंव सीनियर बच्चों ने डांडिया एवं गरवा की मनोहारी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय एवं ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा। मिडिल वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम, रेड हाउस दूसरे और यलो हाउस तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में ब्लू प्रथम, यलो दूसरे और ग्रीन हाउस तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधानाचार्य आशा श्रीवास्तव, शगुफ्ता खान, मीनाक्षी जोशी ने परिणाम की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का ये सौभाग्य है कि बच्चे ऐसे विद्यालय में पड़ रहे हैं, जहां सर्वोच्च शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार एवं नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया जाता है। अंत में कोऑर्डिनेटर मनोज नागाइच एवं हेड मिनिस्ट्रिस प्राइमरी नूतन शर्मा ने तीनों जजों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed