फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Girl dies due to vomiting and diarrhea

हाथरस : उल्टी-दस्त से बच्ची की मौत

Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Girl dies due to vomiting and diarrhea
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी के प्रकोप का असर बच्चों पर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। शहर के खोंड़ा हजारी में उल्टी-दस्त पीड़ित बच्ची की बुधवार को मौत हो गई। उसकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। अचानक हालत ज्यादा खराब होने पर मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां बच्ची के शव को लेकर गांव चली गई।

कोतवाली सदर इलाके के खोंड़ा हजारी निवासी मोहन सिंह की तीन साल की बेटी दुर्गेश पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। बच्ची की मां ने अपनी बेटी को स्थानीय स्तर पर ही दवा दिलवा दी, लेकिन उस दवा से भी बच्ची को कोई फायदा नहीं हुआ। बच्ची की हालत लगातार खराब होने लगी। अचेत होने पर बच्ची की मां उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मां रोने-बिलखने लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed