फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Get the repair work done with quality

हाथरस : सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं

Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Get the repair work done with quality
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और मंडी परिषद द्वारा गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत कराए गए कार्यों की जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में वर्षा ऋतु से पूर्व कराए गए गड्ढामुक्ति कार्यों के बारे में जानकारी दी। डीएम ने कहा कि जो सड़कें गड्ढामुक्त हो गई हैं, उनकी प्रगति रिपोर्ट जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोनिवि को गढ्ढामुक्ति की कार्य प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान किसी भी दशा में लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने डीएसटीओ को निर्देश दिए कि जो कार्य पूरे हो गए हैं, उनकी गुणवत्ता की जांच कराते हुए रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जिन विभागों द्वारा सड़कों को गढ्ढामुक्त किया गया है और जिनकी मरम्मत का कार्य शेष है, उन्हें शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ, अधिशासी अभियंता लोनिवि, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विभाग, मंडी सचिव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed