{"_id":"632b5d4fd33f5d536d08bd05","slug":"hathras-get-ready-for-civic-elections-bjp-hathras-news-ali3009197136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपाई
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसमेला श्रीदाऊजी महाराज में लगे भाजपा के शिविर का बुधवार को समापन हो गया।आप लोग पार्टी के लिए तन्मयता से कार्य करते रहिए।
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित भाजपा के शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के शहर अध्य?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मेला श्रीदाऊजी महाराज में लगे भाजपा के शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य थे, जबकि अध्यक्षता शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की। दोनों ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत डॉ. विकास शर्मा ने पटका पहनाकर और बिहारी जी का छवि चित्र देकर किया। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि मेला श्रीदाऊजी महाराज में पिछले लगभग 50 वर्षों से भाजपा का शिविर लगा रहे हैं। इससे बहुत अच्छा संदेश समाज में जाता है और आगे भी हम इस परंपरा को इसी प्रकार निरंतर चलाएंगे। आगामी नगर पालिका के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर लें।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में टिकट केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को ही दी जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का पूरा पूरा अधिकार है। आप लोग पार्टी के लिए तन्मयता से कार्य करते रहिए। पार्टी आपको पूरा सम्मान देगी। संचालन नगर महामंत्री कृष्णमुरारी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी, भूरा पहलवान, नीरेश कुमार सिंह, अमन पाराशर, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, रजत अग्रवाल, राजेश सिंह गुड्डू, हरीश सेंगर, अशोक गोला, सोनिया नारंग, विश्वनाथ आर्य, रमेश राजपूत, राजकुमारी चौहान, विशाल पाथरे, माधव सिंह, प्रदीप गुप्ता, अनिल कुशवाहा, महेशचंद्र सुमन आदि थे। संवाद