फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gateway to be built on the way to Digambar Jain Temple

हाथरस : दिगंबर जैन मंदिर के रास्ते पर बनाया जाए प्रवेश द्वार

Sat, 20 Mar 2021 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Gateway to be built on the way to Digambar Jain Temple
हाथरस : नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को ज्ञापन देते लोग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैन समाज हाथरस द्वारा नयाबांस दिगंबर जैन कमेटी के मंत्री धीरज कुमार जैन के नेतृत्व में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर की ओर जाने वाले नयाबांस रास्ते पर एक प्रवेश द्वार बनवाने की मांग रखी।
ज्ञापन में धीरज जैन ने कहा कि नयाबांस में एक बहुत ही पुराना जैन मंदिर है। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। वहीं एक चंद्र प्रभु दिगंबर जैन विद्यालय और जैन बगीची भी है। जहां जैन मुनि और साधुओं का आगमन भी होता है। जैन समाज की ओर से मांग की गई कि उस रास्ते पर एक मुख्य प्रवेश द्वार बनवाया जाए। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रवेश द्वार बनवाया जाएगा। गांव में स्ट्रीट लाइट की भी सुविधा की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक महेश चंद्र जैन, अरविंद कुमार जैन अध्यक्ष, मनीष जैन उप मंत्री, अनूप जैन प्रचार मंत्री, अतुल कुमार जैन, अमन जैन, विशाल जैन, बीना जैन, हिमांशु जैन, उषा जैन, पदम चंद्र जैन, महेंद्र कुमार जैन, शिवम जैन, आकाश जैन, मन्नू जैन, दीपक जैन, मुकेश जैन, रतन जैन, चंद्रप्रकाश जैन, राकेश जैन, पिंकी जैन, नीतू जैन, संगीता जैन, सरिता जैन, रेखा जैन, राजेंद्र, अशोक, प्रदीप व रानू जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed