{"_id":"62cb20803e2b7275c91c1081","slug":"hathras-gas-leak-caused-fire-in-cylinder-one-person-scorched-hathras-news-ali295768397","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गैस लीक होने से सिलिंडर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गैस लीक होने से सिलिंडर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा
विज्ञापन
हाथरस : सिलिंडर में आग लगने से झुलसा व्यक्ति। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला विद्यापति नगर में रविवार की सुबह चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई, जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। जानकारी होने पर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विद्यापति नगर निवासी दाऊदयाल पुत्र गिर्राज किशोर सुबह अपने रसोईघर में चाय बना रहे थे। इस दौरान गैस लीक हुई और सिलिंडर में आग लग गई। यह देखकर वह घबरा गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए।
परिजनों के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। मोहल्ले के लोगों ने पानी आदि की मदद से सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। बुरी तरह झुलसे दाऊदयाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। संवाद