फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gangaur ji roamed in the city on the second day too, welcomed

हाथरस : दूसरे दिन भी शहर में घूमे गणगौर जी, हुआ स्वागत

Wed, 06 Apr 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Gangaur ji roamed in the city on the second day too, welcomed
हाथरस : गणगौर मेले के दौरान रथ में सवार गणगौर जी महाराज के विग्रह। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांस्यकार समाज द्वारा मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर के कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी बिहारी जी मंदिर से गणगौर जी महाराज की 228वीं जी शोभायात्रा पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से निकली गई। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा बड़ी कोठी बंदरवन बिहारी मंदिर से शुरू होकर शहर के सरक्यूलर रोड, चक्की बाजार, नयागंज, पत्थर बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, हलवाई खाना, गुड़िहाई बाजार सासनी गेट, रामबाग इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी। देर रात तक शहर में शोभायात्रा की धूम रही। शोभायात्रा में सहस्त्रार्जुन भगवान, वीर अभिमन्यु की झांकियां खास थीं। काली मैया के स्वरूप शस्त्र विद्या के करतब दिखा रहे थे। इसके अलावा महिसासुर वध, क्रांति झांकी, ग्रुप डांस दिल्ली, पंजाबी ढोल, भोलनाथ अघोरी, राधाकृष्ण की झांकियां शामिल रहीं। बुलडोजर बाबा की झांकी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। इस मौके पर प्रेमचंद्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, कैलाश कूलवाल, राजीव वर्मा, रवि वर्मा, दिलीप वर्मा, श्रीभगवान वर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, किशोरी लाल वर्मा, हरिओम वर्मा, गोपाल वर्मा, दीपक वर्मा एडवोकेट, अमित वर्मा, पंकज वर्मा, सचिन वर्मा, महेश वर्मा, सोनू वर्मा, योगेश वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, विकास वर्मा, विपिन वर्मा, नरेश वर्मा, रमेश वर्मा, रामभगवान वर्मा, उमेश वर्मा, भगवती प्रसाद वर्मा, रमेश कूलवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed