फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Free promoted students will be able to appear in the 2022 examination

हाथरस : 2022 की परीक्षा में नि:शुल्क शामिल हो सकेंगे प्रोन्नत हुए विद्यार्थी

Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Free promoted students will be able to appear in the 2022 examination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ष 2021 में प्रमोट किए गए विद्यार्थी अब 2022 की परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार के शुल्क भी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन से आए निर्देश के बाद विभाग ने इस संबंध में सभी प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया है। हालांकि, अंक सुधार परीक्षा में पास हुए विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा परीक्षा वर्ष 2022 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्रवेश परीक्षा शुल्क प्राप्त करने और आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने एवं शैक्षिक सत्र 2021-22 के कक्षा 9/11 के संस्थागत अभ्यर्थियों के विद्यालयों में प्रवेश/पंजीकरण शुल्क प्राप्त करने/ऑनलाइन पंजीकरण कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसे लेकर सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित नवीन संशोधित तिथियों के अनुसार सत्र 2021-22 में कक्षा-9 / 11 के अग्रिम पंजीकरण एवं परीक्षा वर्ष 2022 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत / व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने एवं परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड कराएं।
विज्ञापन

डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर सभी प्रोन्नत श्रेणियों के छात्रों सहित वर्ष 2021 की परीक्षा में पंजीकृत हुए सभी श्रेणियों के छात्रों की सुविधा के लिए उन्हें एक बार पुन: वर्ष 2022 की परीक्षा में नि:शुल्क बैठने का अवसर दिया जा रहा है। उनको उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, सह - अंकपत्र वर्ष 2021 का ही प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed