{"_id":"624c8dafa72a403b77589981","slug":"hathras-fourth-class-worker-reached-the-school-as-an-officer-hathras-news-ali2886102140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अधिकारी बनकर स्कूल में पहुंच गया चतुर्थ श्रेणी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अधिकारी बनकर स्कूल में पहुंच गया चतुर्थ श्रेणी कर्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर अधिकारी बनकर स्कूल में पहुंचने का आरोप है। इस संबंध में स्कूल की सहायक अध्यापिका ने कर्मचारी पर अभद्रता करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से की है। शिकायत पर बीएसए मामले की जांच करा रही हैं।
विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय महौ संख्या एक की सहायक अध्यापिका का आरोप है कि नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उनके स्कूल में पहुंचा और खुद को नगर शिक्षा अधिकारी व बीएसए का सहयोगी व सलाहकार बताते हुए अपना परिचय दिया। आरोप है कि कर्मचारी ने शिक्षिका के साथ अभद्रता की और वीडियो बनाने लगा। शिक्षिका ने विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया।
आरोप है कि कर्मचारी ने शिक्षिका को अपना खौफ दिखाया। शिक्षिका ने बीएसए से इसकी शिकायत की है। बीएसए शाहीन ने बताया कि नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बारे में शिकायत की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद