फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four-year-old innocent died due to wall collapse

हाथरस : दीवार गिरने से चार साल के मासूम की मौत

Tue, 04 Jan 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four-year-old innocent died due to wall collapse
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव बरामई में सोमवार की शाम छत पर खेल रहे एक चार साल के मासूम के ऊपर अचानक दीवार गिरने से मौत हो गई। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने देर शाम गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव बरामई निवासी चार वर्षीय आरब उर्फ कलुआ पुत्र स्व. हंसराज सोमवार की शाम को अपने मकान की छत पर खेल रहा था तो इसी दौरान अचानक छत पर खड़ी दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

किसी तरह बच्चे को दीवार के मलबे के नीचे से निकाला गया और आनन फानन परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर वापस ले आए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी ने बताया कि दीवार काफी जर्जर हो गई थी, जिस वजह से वह गिर गई। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई है। परिवार की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने बताया कि अभी करीब डेढ़ माह पहले ही बच्चे के पिता हंसराज की कैंसर की वजह से मौत हो चुकी है।

अब परिवार में सिर्फ मां बबीता और उसका एक छह माह का बेटा विजय बचा है। बच्चे आरब की मौत के बाद दोनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान ने बताया उनके द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed