फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four cases registered for suspected death of woman

हाथरस: महिला की संदिग्ध मौत के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Jul 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four cases registered for suspected death of woman
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान कस्बा के मोहल्ला धोबियान में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की दोपहर को धोबियान मोहल्ला निवासी जितेंद्र पुत्र राजवीर की पत्नी रचना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसकी शिकायत मृतक महिला रचना के पिता राजकुमार पुत्र रेवाड़ी लाल निवासी गांव नगला सिंगी फिरोजाबाद ने पुलिस से की है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रचना की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व जितेंद्र निवासी मुरसान के साथ हुई थी। शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

राजकुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अन्य दहेज के लिए रचना को परेशान करते थे। आरोप है कि बुधवार की दोपहर को जब रचना घर पर सो रही थी, तभी पति जितेंद्र, जेठ कुंदन, सास बेबी, ससुर राजवीर ने एकराय होकर मारपीट की और रचना की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे घर के बाहर डाल कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना रचना की बहन सपना ने फोन पर उन्हें दी थी। सपना की शादी भी उसी मोहल्ले में हुई है। रचना की मौत की बात सुनकर मायके के लोग मुरसान आए, जिन्होंने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि महिला के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed