फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former MLC demands to set up a lawsuit against the Municipality

हाथ्ररस: पूर्व एमएलसी ने नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ की मुकदमा कायम करने की मांग

Sun, 01 Nov 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Former MLC demands to set up a lawsuit against the Municipality
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जमुना बाग की जमीन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा पर फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि हाथरस की जनता जानती है कि वर्ष 2009 में जमुना बाग पर किसने कब्जा किया था। वह पीड़ित की मदद करते रहेंगे।
पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने कहा है कि उन्होंने जमुना बाग में 12 वर्ष पहले बैनामा कराकर अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदी थी। वर्ष 2013 में उन्होंने इसका कुछ भाग सतीश शर्मा को बेचा था। शुक्रवार को जब सतीश शर्मा वहां नींव खुदाई करने के लिए गए थे तो आशीष शर्मा व उनके साथियों ने वहां आकर काम रुकवा दिया था। वहां अभद्रता की थी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मुकुल उपाध्याय का कहना है कि वह अपने कागजात लेकर शुक्रवार को एसडीएम सदर के यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहां हनुमान प्रसाद पोद्दार उपस्थित नहीं हुए। पालिकाध्यक्ष ने कुछ अन्य लोगों को भेजा। पूर्व एमएलसी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिकाध्यक्ष अपने साथियों के साथ मिलकर हनुमान प्रसाद पोद्दार को गुमराह कर साजिश के तहत राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर जमुना बाग पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि जिले का बच्चा-बच्चा जानता है कि वर्ष 2009 में जमुना बाग पर किसने कब्जा किया था। अब किसी पीड़ित की मदद करने पर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। नगर पालिकाध्यक्ष का कहना है कि वह पीड़ित की हमेशा मदद करते रहेंगे। इस तरह की गुंडई नहीं चलेगी। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed