फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former Minister K. Anuj, G.P. 12 people, including member Rameshwar Upadhyay, got corona infected

हाथरस: पूर्व मंत्री के अनुज, जिपं. सदस्य रामेश्वर उपाध्याय सहित 12 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Sun, 06 Sep 2020 10:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Former Minister K. Anuj, G.P. 12 people, including member Rameshwar Upadhyay, got corona infected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के अनुज व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है।
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन करते हुए उनके नमूने भी जांच के लिए संकलित किए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 146 सक्रिय मामले हैं। जिले में अब तक कुल 714 कोरोना संक्रमित निकले हैं। 35 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है। रविवार को जिले में जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय सहित 12 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सहपऊ के नगला राय सिंह निवासी 20 वर्षीय युवक, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय व 35 वर्षीय युवक, मुरसान नगला बरी निवासी 45 वर्षीय महिला, चित्रगुप्त नगर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, हाथरस शहर में विनोद विहार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, प्रगतिपुरम निवासी 42 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय पुरुष, कांशीराम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोर, 8 वर्षीय बालक के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने खुद की फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर अपने संपर्क में आने वाले लोगों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed