{"_id":"60a003568ebc3eb1f22a3f67","slug":"hathras-former-energy-minister-ramvir-s-wife-former-mp-seema-joined-bjp-hathras-news-ali26318469","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर की पत्नी पूर्व सांसद सीमा ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर की पत्नी पूर्व सांसद सीमा ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सीमा के साथ उनके देवर व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही पार्टी ने पंचायत चुनाव में अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किए गए 11 राजनेताओं का निष्कासन भी निरस्त कर दिया। इसमें रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय भी शामिल हैं। सीमा उपाध्याय हाल में ही निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है। ऐसे में अब यह तय माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाएगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय हाल में ही जिला पंचायत सदस्य निर्वाचत हुई थीं। वह निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। सीमा उपाध्याय के सदस्य निर्वाचित होने के बाद ही पूर्व मंत्री रामवीर ने यह घोषणा कर दी थी कि सीमा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी। तब से ही यह कयासबाजी शुरू हो गई थी कि सीमा उपाध्याय जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं और भाजपा उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा सकती है। ऐसे में शनिवार को हाईकमान के निर्देश पर भाजपा के जिला कार्यालय पर हुए एक कार्यक्रम में सीमा उपाध्याय, उनके देवर रामेश्वर उपाध्याय ने अन्य समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसकी घोषणा वर्चुअल रूप से भाजपा के बृज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने की।
उन्होंने यह घोषणा भी की कि पंचायत चुनाव के दौरान जिन 11 लोगों को पार्टी ने निष्कसित किया था, उनका निष्कासन भी रद्द कर दिया गया है। रामवीर के बेटे चिराग उपाध्याय भी पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। ऐसे में चिराग की भी पार्टी में वापसी हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज मौजूद थे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर, आचार्य महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, रामवीर सिंह भैयाजी, हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, वासुदेव माहौर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। इस मौके पर सीमा उपाध्याय व पार्टी में शामिल अन्य लोगों का जोशीला स्वागत भी किया गया।