फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Forgetting to shift transformers placed on main routes in the city

हाथरस: शहर में मुख्य मार्गों पर रखे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करना भूला बिजली विभाग

Sun, 07 Jun 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Forgetting to shift transformers placed on main routes in the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर रखे ट्रांसफार्मरों को बिजली महकमा शिफ्ट करना भूल गया है। नगर पालिका ने ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग के लिए बिजली महकमे में लाखों रुपये का एस्टीमेट भी जमा कर दिया है। तब भी विभाग कोई सुधि नहीं ले रहा है। इस कारण लोगों को राह तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने एसई को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। एमडी से भी इसे लेकर शिकायत की गई है।
बिजली विभाग ने लोगों को बिजली आपूर्ति देने के लिए सुरक्षा के नियम को ताक पर रखकर शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए हैं, जो लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों से अप्रिय घटना का भी डर सताता रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने बिजली महकमे से ट्रांसफर शिफ्टिंग की मांग की। बिजली विभाग ने ट्रांसफर शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट जमा करने की बात कही।
विज्ञापन

उसके बाद नगर पालिका ने बिजली कार्यालय में कई ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग के लिए लाखों रुपये जमा भी कर दिए। कई महीने बीतने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने की सुधि नहीं ली है। इस कारण आज भी लोग हमेशा बेहद परेशान रहते हैं। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है जिस एजेंसी को ट्रांसफर शिफ्टिंग के लिए कहा गया है, वह लॉकडाउन के चलते काम नहीं कर पाई है। जल्द ही ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed