{"_id":"625317cee27039029f42bc54","slug":"hathras-food-grains-distributed-among-2-68-lakh-cardholders-hathras-news-ali288990041","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 2.68 लाख कार्डधारकों में वितरित हुआ खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 2.68 लाख कार्डधारकों में वितरित हुआ खाद्यान्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश जिले में खाद्यान्न वितरण के आखिरी दिन राशन डीलरों के यहां वंचित कार्डधारकों ने पहुंचकर खाद्यान्न लिया। जिले में आखिरी दिन तक 2.68 लाख कार्डधारकों ने निशुल्क खाद्यान्न लिया। वहीं इस दौरान नोडल अधिकारियों की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण किया गया है।
जिले में खाद्यान्न वितरण के दौरान घटतौली की शिकायत मिलने के मामले में एक राशन डीलर पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई। वहीं इस वितरण के दौरान अनियमितता की शिकायत मिलने वालों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।
डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि आखिरी दिन वंचित कार्डधारकों को राशन का वितरण किया गया है। शासन से तिथि बढ़ने पर खाद्यान्न का वितरण आगे कराया जाएगा। संवाद