फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Flower business flourishing in Sahalag and elections

हाथरस : सहालग व चुनाव में फल-फूल रहा फूलों का धंधा

Sun, 13 Feb 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Flower business flourishing in Sahalag and elections
हाथरस : बाजार में बिकते फूल व फूलमालाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चुनाव प्रचार और सहालगों के इस दौर में फूलों की कद्र और बढ़ गई है। चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे प्रत्याशियों का उनके समर्थक फूलमालाओं से स्वागत कर रहे हैं तो शादियों में भी खूब फूल बरस रहे हैं। इस वजह से इन-दिनों फूलों का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। छोटी और बड़ी फूलमालाओं की बिक्री भी बढ़ गई है। शहर में दिल्ली, आगरा, मथुरा, बरेली आदि स्थानों से फूलों की आवक हो रही है। फूलों की इतनी खपत के बावजूद दुकानदारों का कहना है कि उन्हें उम्मीद के हिसाब से मुनाफा नहीं मिल रहा है।
शहर के मालिन गली निवासी फूल विक्रेता ने बताया कि डेकोरेशन और उपहार के रूप में दिए जाने वाले फूलों की कीमत 30 रुपये हो गई है। एक फरवरी से फूलों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। अब तक सहालग में ही फूलोें की खपत हो रही थी, लेकिन अब चुनाव प्रचार में भी फूलों की मांग बढ़ी हुई है। करीब दो साल बाद फूलाें का कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है। संवाद
विज्ञापन

प्रेमी युगलों की पहली पसंद बना गुलाब
हाथरस। वेलेंटाइन वीक में सबसे ज्यादा गुलाब के गुलदस्ते और पंखुड़ियां बिक रही हैं। मोहब्बत के इजहार के लिए प्रेमी युगलों की पहली पसंद गुलाब है। वेलेंटाइन वीक से पहले आठ से 10 बुके बिक रहे थे। अब सप्ताह में इनकी बिक्री की संख्या 20 से 25 पहुंच गई है। गुलाब ढाई सौ से तीन सौ रुपये, गेंदा 100 से 150 रुपये, सफेद फूल 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव, सहालग और वेलेंटाइन वीक के चलते इस बार फूलों का कारोबार बढ़ गया है। दो साल बाद फूल कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव में समर्थक छोटी व बड़ी मालाओं की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

- मनीष सैनी, फूल विक्रेता
चुनाव व सहालग में फूलों की खपत बढ़ गई है। इस बार फूलों पर महंगाई है। इस कारण बचत कम हो गई है। वेलेंटाइन वीक में लोगों को गुलाब अधिक पसंद आ रहा है। पड़ोसी जिलों से फूलों की आवक हो रही है।
-अशोक सैनी, फूल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed