{"_id":"62829373b0857e67a93d0e09","slug":"hathras-five-thousand-people-faced-power-crisis-hathras-news-ali291699690","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच हजार लोगों ने किया बिजली संकट का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच हजार लोगों ने किया बिजली संकट का सामना
विज्ञापन
फोटो04प्रगतिपुरम बिजलीघर पर बदला जाता ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के अलीगढ़ रोड के कई इलाकों के लोगों को सोमवार को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। करीब पांच हजार उपभोक्ता बिजली आपूर्ति न होने से परेशान रहे। प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर रामपुर से दूसरा ट्रांसफार्मर आने के बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं घंटाघर क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन बनाने का काम हुआ। इस कारण यहां भी कई घंटे बिजली गुल रही।
शनिवार शाम को शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर आठ एमबीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इस कारण कई इलाकों की बिजली गुल गो गई थी। एसडीओ व जेई ने कर्मियों की मदद से ट्रांसफार्मर की कई बार टेस्टिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जब तक पांच एमबीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से तीन-तीन घंटे के शेड्यूल से अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति की गई। सोमवार सुबह रामपुर से आए ट्रांसफार्मर को रखने की शुरुआत हुई। इस कारण शहर की साकेत कालोनी, गिर्राज कॉलोनी, नवलनगर, औद्योगिक क्षेत्र सहित पांच हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
दो दिन से बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में हाल बेहाल है। काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बार बार बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। समय रहते ट्रांसफार्मर का ध्यान रखा जाता तो इतनी बड़ी समस्या खड़ी नहीं होती। - प्रशांत गुप्ता।
बिजली आज के समय में दिनचर्या में शामिल हो गई है। इसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा लाइनों की पेट्रोलिंग व उपकरणों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। यदि ट्रांसफार्मर की सही तरीके से देखभाल होती तो लगातार तीन दिन तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ता। चंदन शर्मा।
गर्मी में बिना बिजली के काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पानी तक के लिए तरसना पड़ा। कुछ देर के लिए बिजली आई थी। जिसमें भी कामकाज नहीं हो सका। अब भी ओवर लोडिंग की बात कहकर बार बार कटौती की जा रही है।
-कन्हैया लाल।
एक तरफ गर्मी दूसरी तरफ बिजली ने संकट में डाल दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक का बिना बिजली के हाल बेहाल हो गया। अब विभाग द्वारा गर्मी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर आदि ध्यान रखना चाहिए। ताकि फिर से कोई समस्या खड़ी न हो।
- अभिषेक।
शनिवार शाम को चार बजे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई थी। लोगों के सहयोग से 48 घंटे बाद दूसरा ट्रांसफार्मर चालू कर आपूर्ति को सुचारू कर लिया गया है। एक-एक करके फीडरों को चालू करने का कार्य जारी है।
विशाल निषाद, एसडीओ बिजली विभाग।
घंटाघर क्षेत्र में चार घंटे गुल रही बिजली
शहर के घंटाघर पुलिस चौकी के निकट ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन बनाने का काम सोमवार को किया गया। इस कारण सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक शहर के गली जोगियान, हलवाई खाना, पुरानी छिपैटी, नजिहाई बाजार, गली सीकनापान आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसलिए इन इलाकों की बिजली किसी दिन और बंद रहने की बात अधिकारी कह रहे हैं।