फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five people injured in separate road accidents

हाथरस : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five people injured in separate road accidents
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार तीन घायलों को एसपी ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ कार्यालय के निकट शनिवार की रात्रि में एक बाइक गंदे नाले की पुलिया से जा टकराई। इस बाइक पर मनोज व सुमित निवासी आवास विकास कॉलोनी व योगेश निवासी तरफरा थाना कोतवाली सदर सवार थे। तीनों घायल हो गए। इसी दौरान वहां से एसपी विकास कुमार वैद्य सिकंदराराऊ जा रहे थे।

एसपी ने इन तीनों घायलों को अपनी एस्कार्ट से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, इगलास रोड पर गांव टुकसान के निकट एक साइकिल को बचाने के चक्कर में एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इस बाइक पर सवार सुल्तान व सत्यप्रकाश निवासी कस्बा मेंडू थाना हाथरस जंक्शन घायल हो गए। यह दोनो इगलास जा रहे थे। इन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed