फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five miscreants arrested for robbing collection agent

हाथरस : कलेक्शन एजेंट को लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five miscreants arrested for robbing collection agent
वारदात का खुलासा करते सीओ सिटी और पुलिस की गिरफ्त में लूट के दो आरोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का एसओजी की टीम व कोतवाली सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते खुलासा किया है। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई नकदी, दो बाइक, मोबाइल फोन व अवैध असलाह बरामद किए हैं।
शहर की खंदारी गढ़ी निवासी विपिन कुमार रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में कैश कलेक्ट करने का काम करते हैं। 29 मार्च 2022 को कोतवाली सदर क्षेत्र की रूप नगर कॉलोनी पास बाइक सवार बदमाशों ने इनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विपिन कुमार से दो बाइकों पर सवार यह बदमाश एक लाख 70 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू की। एसपी विनीत जायसवाल ने को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एसओजी टीम व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। टीम ने माहेश्वरी भट्टा कोटा रोड के पास से रविवार की शाम को गगन पुत्र जयकिशोर निवासी मीतई थाना चंदपा और शुभम पुत्र सत्यप्रकाश निवासी नगला ब्राह्मण थाना सादाबाद हाल निवासी चंद्रपाल एडवोकेट का मकान रानी का नगला चौबे वाले महादेव थाना हाथरस गेट के अलावा तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 52200 रुपये, दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयोग की गई दो बाइक, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।
रुपयों की जरूरत को पूरा करने के लिए की थी लूट
इस पूरे मामले का खुलासा सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते यह बात सामने आई कि इन लोगों को रुपयों की बहुत जरूरत थी। इनका एक दोस्त अंकित जिसको उसके घरवालों ने निकाल रखा था, उसको भी रुपयों की जरूरत थी।
जिसकी वजह से यह लोग घर का खर्चा एवं अन्य जरूरतों के लिए पैसों की जरूरत को लेकर काफी परेशान थे। कम समय में अधिक रुपये पाने के लिए गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने सहअभियुक्त अंकित (फरार) के साथ मिलकर कैशियर को लूटने की योजना बनाई गई।

रेकी करने के बाद दिया था लूट की घटना को अंजाम
गिरफ्तार अभियुक्तों व सहअभियुक्त द्वारा मिलकर कैश लेकर जाने वाले विपिन की पूरी रेकी की गई और 29 मार्च को योजना के अनुसार बाइक पर सवार होकर आरपीएम कॉलेज के सामने कैशियर की बाइक में टक्कर मारकर उसको गिरा दिया। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। जिसके बाद अभियुक्तों ने लूटे हुए रुपयों को बराबर-बराबर आपस में बांट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed