फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five members of vehicle thief gang arrested, six bikes recovered

हाथरस : वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Wed, 22 Sep 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five members of vehicle thief gang arrested, six bikes recovered
चोरी की पांच बाइकों के साथ पकड़े गए वाहन चोर। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

थाना सादाबाद पुलिस ने बुधवार को वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि एसपी विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध चेकिंग अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य महेश उर्फ गब्बर पुत्र रामभरोसे निवासी कुंडा बरवाना थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस, दिलीप गौड़ पुत्र रामेश्वर दयाल गौड़ निवासी भोजपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस, सुभाष चौहान पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी सोखना थाना हाथरस गेट, नीरज पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रोहरी थाना हाथरस गेट हाथरस और तमजीद अहमद पुत्र मो. तौफीक अहमद निवासी पत्थर वाली रोड इगलास अड्डा थाना हाथरस गेट हाथरस को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इनके पास से चोरी की छह बाइकें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है तथा हम लोग संयुक्त रूप से या अकेले भी जनपद व जनपद के अस्पताल, बैंक व भीड़ वाले स्थान व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर लेते हैं। इसके बाद मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महेश उर्फ गब्बर एक शातिर किस्म का वाहन चोर है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट, हत्या का प्रयास आदि संगीन धाराओं में जनपद के विभिन्न थानों पर अभियोग पंजीकृत है तथा कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बाइकें हुईं बरामद
1 .क्क 81 र्क्चं 3358 हीरो स्पलेंडर प्लस रंग काला ।
2. क्क 85 स् 8954 हीरो स्पलेंडर प्लस रंग काला ।
3. क्क 80 भर्नं 0267 बजाज रंग काला-पीला ।
4. क्क 86 रू 1727 हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस रंग काला ।
5. क्क 80 क्चङ्घ 3553 हीरो स्पलेंडर प्रो रंग काला ।
6. क्क 85 भनङ्ख 57 हीरो स्पलेंडर प्लस रंग काला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed