फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five bike riders including couple injured in accidents

हाथरस : दुर्घटनाओं में दंपती सहित बाइक सवार पांच लोग घायल

Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five bike riders including couple injured in accidents
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। गंभीर घायलों को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
शनिवार की देर शाम बाइक सवार वीरेंद्र सिंह पुत्र मान सिंह, मिथलेश देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी जवाहर नगर कॉलोनी आगरा हाथरस से घर लौट रहे थे। हाथरस रोड पर पूर्व मंत्री के आवास के निकट उनकी बाइक गाय से टकरा गई। इससे पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर किया गया था।
विज्ञापन

आबिद अली पुत्र साबिर हुसैन निवासी मथुरा अड्डा सादाबाद बाइक से घर लौट रहा था। राया मार्ग पर गांव मोनिया के निकट उसकी बाइक बग्गी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। जलेसर रोड पर त्यागी कोल्ड स्टोरेज के निकट दो बाइक आपस में भिड़ गईं। इसमें पंकज सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी पोस्ट ऑफिस रोड सादाबाद, नागेंद्र सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला कली घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed