{"_id":"621fa1c003ee7f5b00172e5b","slug":"hathras-first-on-march-5-second-training-of-counting-personnel-will-be-held-on-march-8-hathras-news-ali286270962","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच मार्च को पहला, आठ को होगा मतगणना कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच मार्च को पहला, आठ को होगा मतगणना कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से मतगणना की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस और ईवीएम के लिए मतगणना टेबल, कार्मिकों की तैनाती और उनके प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की। डीएम को बताया गया कि डाक मतपत्र और ईटीपीबीएस की मतगणना के लिए हाथरस तथा सादाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग से चार-चार टेबल और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन टेबल लगाई जाएंगी।
प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए वीडियोग्राफी के लिए वीडियोग्राफर, प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त सामग्री तैयार करने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, मतगणना कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, डाटा फीडिंग के लिए कंप्यूटर एवं इंटरनेट की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ की मतगणना एमजी पॉलीटेकिभनक में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से डाक मतपत्र और सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल व आरओ के लिए एक अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की जानी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमजी पॉलीटेकिभनक में विधानसभा हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ की मतगणना के लिए निर्धारित कक्षों में समय से सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
मतगणना के लिए स्टाफ की नियुक्ति, रेंडमाइजेशन, प्रशिक्षण, मतगणना कक्ष में आवश्यक फर्नीचर, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाएं और विधानसभा क्षेत्र वार प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट को फोटोयुक्त प्रवेश पत्र जारी करने के बारे में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि मतगणना के लिए माइक्रो आब्जर्वर, सुपरवाइजर और अन्य आवश्यक कार्मिकों की तैनाती की जा चुकी है। इसके तहत तीन मार्च को मतगणना कर्मचारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन, पांच मार्च को मतगणना में तैनात कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से और आठ मार्च को द्वितीय प्रशिक्षण सुबह दिया जाएगा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो. मोइनुल इस्लाम, सभी रिटर्निंग ऑफिसर, परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन शिव सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सासनी नीतू रानी, उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके मिश्रा, एनआईसी प्रभारी सोमेश कुमार अग्रवाल, ईडीएम मनोज उपाध्याय आदि मौजूद थे।