{"_id":"610ed1508ebc3e78e2189163","slug":"hathras-fireworks-distributed-sweets-after-neeraj-got-gold-medal-sikandhra-rahu-news-ali2701485100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नीरज को स्वर्ण पदक मिलने पर की आतिशबाजी, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नीरज को स्वर्ण पदक मिलने पर की आतिशबाजी, बांटी मिठाई
विज्ञापन
हाथरस : ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक और बजरंग पूनियां को कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर खु?
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के भाला फेंक में स्वर्ण पदक और कुश्ती में बजरंग पूनियां के कांस्य पदक जीतने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन दोनों की जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।
नगर के तिराहा बाजार पर लोगों ने जश्न मनाते हुए खेल प्रेमियों ने कहा कि बेशक ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल कम जीते हैं, लेकिन उन्होंने जीत के लिए जो संघर्ष किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। नगर के मोहल्ला बारहसैनी में युवाओं ने आतिशबाजी कर नीरज और पूनियां की जीत पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, सभासद अभिषेक वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय, बृजमोहन गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, बंटी खलीफा, आशीष वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, उत्कर्ष वार्ष्णेय, करन वार्ष्णेय, कृतांक वार्ष्णेय बंकू भैया आदि मौजूद थे।
विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा है कि यह नया बदलता भारत है, जिसमें लड़ने की क्षमता है। कोरोना संकट के बाद खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है। नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हर कदम पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है। शिवकुमार सराफ का कहना है कि इस जीत से युवाओं में नये जोश का संचार हुआ है। यह भारत के लिए शुभ संकेत है। संवाद