{"_id":"62571b235c9b9970ff0c4b2d","slug":"hathras-fire-on-congress-leader-narrowly-saved-hathras-news-ali2892306147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कांग्रेस नेता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कांग्रेस नेता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड लेबर कॉलोनी के निकट नामजद ने एक कांग्रेस नेता पर फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बचा। पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ दबोच लिया। दूसरा नामजद मौके से फरार हो गया।
कोतवाली सदर इलाके के गांव गिजरौली निवासी आदित्य शर्मा की अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी में ससुराल है। आदित्य शर्मा कांग्रेस में पदाधिकारी हैं। वह मंगलवार की रात को अपनी ससुराल गए थे। रात को करीब नौ बजे आदित्य अपने साले मोहित के साथ लेबर कॉलोनी से बाजार जा रहा था।
आरोप है कि इस बीच अलीगढ़ रोड गंदे कुएं के पास लेबर कॉलोनी निवासी अभिषेक दुबे और तरुण उपाध्याय ने आदित्य को रोककर उससे शराब के लिए रुपये मांगे। न देने पर दोनों आदित्य के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस बीच तरुण ने जान से मारने की नीयत से तमंचा से आदित्य के ऊपर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचा। यहां पुलिस आई। मौके पर ही तरुण को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया और अभिषेक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तरुण को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अब दूसरे नामजद की तलाश है। संवाद