{"_id":"622cb3c5b2acb32e6219fff2","slug":"hathras-fire-in-bjp-leader-s-hut-loss-of-lakhs-shaphu-news-ali2869301191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा नेता की झोपड़ी में लगाई आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा नेता की झोपड़ी में लगाई आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
सादाबाद के पूर्व विधायक चौधरी विशंभर सिंह के पुत्र एवं भाजपा के युवा नेता सुभाष चौधरी निवासी गोविंदपुर के खेत पर बनी झोपड़ी में शुक्रवार की रात को अचानक आग लग गई। झोपड़ी में रखी नकदी सहित लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बंधा पालतू कुत्ता भी जलकर मर गया।
भाजपा नेता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में भाजपा नेता ने कहा है कि वह शुक्रवार की रात को गोविंदपुर चौकी के पास बनी झोपड़ी में रात्रि एक बजे खेत मेेें हुए कार्यों का हिसाब कर रहे थे।
उसी समय अज्ञात लोगों ने उनको जान से मारने की नीयत से पीछे से उनकी झोपड़ी को आग लगा दी। वह जान बचाकर उसमें से भाग गए। आग लगते ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी गई। अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही झोपड़ी में बंधा कुत्ता जलकर मर गया।
विज्ञापन
झोपड़ी में रखे एक लाख 25 हजार रुपये, एक फ्रिज, दो कूलर, एक एलईडी टीवी एवं खेती के कागजात जलकर राख हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।