फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire broke out in dairy due to gas leak, three scorched

हाथरस : गैस लीक होने से डेयरी में लगी आग, तीन झुलसे

Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fire broke out in dairy due to gas leak, three scorched
हाथरस : आग से झुलसे लोगों को एबुंलेस में बैठाकर अस्पताल ले जाते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कोतवाली सदर इलाके के नयागंज स्थित डेयरी में गैस लीक होने से आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग में डेयरी स्वामी सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। इन्हें किसी तरह आग से निकाला गया और उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी ललित अग्रवाल पुत्र रमेशचंद्र की शहर के नयागंज में सादाबादियान के नाम से डेयरी है। यहां पनीर, रबड़ी आदि बनाया जाता है। यहां गिजरौली निवासी देवेंद्र पुत्र रामचंद्र और कुंडा निवासी कांती प्रसाद पुत्र रामबहादुर काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर को डेयरी की ऊपरी मंजिल में दूध गैस चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था।
विज्ञापन

यहां पर तीन चार भट्टियां चल रहीं थीं। सिलिंडर की पाइप से किसी तरह से गैस लीक होने पर आग लग गई। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग में फंसे कांति प्रसाद व देवेंद्र खिड़की से नीचे कूद गए, लेकिन वह दोनों और ललित अग्रवाल बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही यहां अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के टायर में हुआ पंचर
आग में झुलसे तीनों लोगों को 108 एंबुुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान रास्तेे में एंबुलेंस का टायर पंचर हो गया। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने में थोड़ी देर हो गई। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। संवाद

नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम
बीच बाजार में इतने बड़े स्तर पर डेयरी चल रही है। यहां हर रोज दूध गर्म होता है, लेकिन जहां यह कार्य होता है, वहां आग बुझाने संबंधी किसी भी प्रकार का कोई उपकरण नहीं था। अगर यहां पर आग बुझाने का साधन होता तो शायद यह तीनों इतनी बुरी तरह नहीं झुलसते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed