फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Financial approval from the center for medical college in the district

हाथरस : जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र से मिली वित्तीय मंजूरी

Wed, 21 Sep 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।यह जानकारी सदर विधायक अंजुला माहौर ने दी।शासन स्तर से सासनी की पराग डेयरी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Hathras: Financial approval from the center for medical college in the district

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा पीपीपी आधार पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है। यहां मेडिकल कॉलेज के लिए हाथरस- सासनी मार्ग पर पराग डेयरी की भूमि चयन पहले ही हो चुका है। यह जानकारी सदर विधायक अंजुला माहौर ने दी।
जिले के बाशिंदे लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के निर्माण की आस लगाए बैठे थे। तीन साल पहले शासन ने बजट में जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की थी, जिससे जिले के बाशिंदों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हो सका। शासन की ओर भूमि चयन किए जाने को लेकर जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगे गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने दो स्थानों के प्रस्ताव को चयन के लिए भेजा। शासन स्तर से सासनी की पराग डेयरी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए मंजूरी दी गई। प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य को शुरू किए जाने के लिए कई बार अनुस्मारक पत्र भी शासन को भेजे गए। अब इस मामले में शासन स्तर से कार्यवाही शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी पर भाजपाइयों ने जताई खुशी
केंद्र सरकार से मेडिकल कॉलेज के लिए वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गौतम, अविनाश तिवारी आदि भाजपाइयों ने खुशी जताई है। भाजपाइयों ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज के लिए सदर विधायक अंजुला माहौर लगातार पैरवी कर रहीं थीं। उन्होंने इस मुद्दे को कई बार विधानसभा में उठाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेडिकल कॉलेज जल्द से जल्द बनवाने की मांग की थी। वे कई बार इसे लेकर अधिकारियों से मिलीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed