फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : fight while removing enchroachemnt

हाथरस ः धर्मशाला रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक

Sun, 15 May 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras : fight while removing enchroachemnt
धर्मशाला रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी के सामने खड़ी महिला। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा के धर्मशाला रोड पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। रविवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ लोगों को नोकझोंक हो गई। एक महिला जेसीबी के आगे खड़ी हो गई। चेयरमैन एवं राजस्व विभाग की टीम ने उसे काफी समझाया तब जाकर महिला जेसीबी के सामने से हटी। सोमवार से दोनों ओर पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य शुरू होगा।
राजस्व विभाग के आरआई योगेश गौतम एवं लेखपाल बृजेश कौशिक के साथ चेयरमैन विपन वशिष्ठ की देखरेख में कस्बा के धर्मशाला चौराहा से कस्बा के लिए आने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटवा रहे हैं। पहले दिन रोड के एक किनारे की ओर से अतिक्रमण हटाया गया था।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह ने रोड के दूसरे किनारे पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को रविवार की सुबह का समय दिया था। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे लगाए टीनशेड हटाए लिए थे और कुछ हटाने लगे थे। समय पूरा होने के बाद जब जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला जेसीबी के आगे खड़ी हो गई। चेयरमैन एवं राजस्व टीम ने उसे काफी समझाया तब कही वह जेसीबी के आगे से हटी। ईओ नरेश सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सोमवार से दोनों ओर पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसके बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed