फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 'Fever' will be controlled by Kovid-19 protocol

हाथरस : कोविड-19 प्रोटोकाल से काबू होगा ‘बुखार’

Fri, 17 Sep 2021 07:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 'Fever' will be controlled by Kovid-19 protocol
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्तमान में फैला बुखार न तो मलेरिया है न डेंगू या डेंगी है और न ही यह कोरोना की थर्ड वेव है। यह वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण है, जो सही समय पर इलाज शुरू हो जाने पर ठीक हो जा रहा है। यह कहना है स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों का। तभी तो स्थानीय स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम के लिए सतर्क हो गया है।
मथुरा, फीरोजाबाद जिलों में फैले बुखार में मरीज को वही सारी दिक्कतें हो रही हैं जो एक वायरल बुखार में होती हैं। समय पर जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू हो जाने पर यह बुखार बहुत कम समय में ठीक भी हो जा रहा है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि सामान्यत: वायरस दो प्रकार के होते हैं। एक कोल्ड वायरस और दूसरा हॉट वायरस। इस मौसम में संक्रामक बीमारियां बढ़ती हैं। इस बुखार का वायरस एक रिसपाइरेट्री वायरस है। यदि कोविड प्रोटोकाल का सही से पालन करें तो इस तरह की बीमारियों को रोकने में सफल हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और बहुत आवश्यक स्थिति में ही बाहर निकलें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने कहा कि बुखार और कमजोरी जैसी शरीर में कोई भी समस्या आने पर एकदम नहीं घबराएं। जिले के किसी भी पीएचसी या सीएचसी से परामर्श लेकर नि:शुल्क जांच और इलाज कराएं। जिले में वर्तमान में 27 पीएचसी या सात सीएचसी और दो जिला स्तर पर चिकित्सालय हैं। विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, कंधे जाम हो जाना, अत्यधिक कमजोरी और शरीर में पानी की कमी होना
यह दवाएं न लें
एस्प्रिन, डिस्प्रिन, आइबू्रप्रोफेन, डिकलोफेनक, एसीक्लोफेने, निमुसिलाइड व काट्रीसोन या स्टेरायड आदि
क्या करें
ऽ क्वारंटीन रहें, ताकि संक्रमण दूसरों तक नहीं फैले
ऽ विभिन्न तरीकों से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाएं
ऽ ओआरएस घोल की सही मात्रा तैयार कर पीयें
ऽ रसदार फल, नारियल पानी, सूप का सेवन करें
ऽ अधिक से अधिक समय आराम करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed