फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever is spreading rapidly, there is no system for testing dengue in the district

हाथरस : तेजी से फैलता जा रहा बुखार, जिले में डेंगू की जांच की व्यवस्था नहीं

Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever is spreading rapidly, there is no system for testing dengue in the district
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में वायरल फीवर फैल रहा है और डेंगू की आशंका भी जताई जा रही है लेकिन जिले में संसाधनों का टोटा है। स्थिति यह है कि जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच तक की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए भी विभाग को नमूना बाहर ही भेजना पड़ेगा। वहीं से यह पुष्टि होगी कि मरीज डेंगू से पीड़ित है या नहीं। इधर, जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के रोगियों का आना जारी है। साथ ही उल्टी-दस्त के मरीज भी आए।
हर बार की तरह इस बार भी बुखार अपना प्रकोप फैला रहा है। देहात के कई इलाकों में बुखार से कई लोगों की जान जा चुकी है। सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर, जरैरा में बुखार से कई मौत हो चुकी हैं। वहीं कुरसंडा में भी कई लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

आशंका यह भी जताई जा रही है कि इनमें से कुछ लोग डेंगू से पीड़ित भी हो सकते हैं लेकिन खेदजनक पहलू यह है कि जिले में सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच की व्यवस्था ही नहीं है। किसी संदिग्ध मरीज का नमूना लेकर उसे डेंगू जांच किट से परीक्षण के लिए अलीगढ़ या आगरा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब यह पुष्टि हो सकेगी कि वह डेंगू से पीड़ित है या नहीं। वहीं वायरल फीवर के पीड़ित काफी लोग प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

- अभी तक जिले में डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। यहां डेंगू की जांच की व्यवस्था नहीं है। संदिग्ध मरीजों की किट से जांच कराई जाती है लेकिन डेंगू है या नहीं यह पुष्टि प्रयोगशाला के परीक्षण के बाद ही होता है। जहां भी बुखार के रोगियों के बारे में सूचनाएं मिल रही हैं। वहां टीमें भेजी जा रही हैं। - डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed