{"_id":"61632afe8ebc3e628f6cdb55","slug":"hathras-fever-created-chaos-three-more-died-hathras-news-ali275408312","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुखार ने मचाया कोहराम, तीन और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुखार ने मचाया कोहराम, तीन और की मौत
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद के गांव नगला बनारसी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का उपचार करती स्वास्थ्य
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। बुखार से जिले में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब तीन अन्य लोगों की बुखार से मौत हो गई। वहीं 12 मरीजों में डेंगू की भी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई स्थानोें पर शिविर लगाकार मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं भी दीं।
जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। वायरल बुखार और डेंगू के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाथरस जंक्शन के मोहल्ला बहादुर वाली गली निवासी सुमन देवी (30 वर्ष) पत्नी हेमंत कुमार को कई दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर परिजनों ने उसका उपचार भी कराया, लेकिन कोई स्वास्थ्य लाभ न होने पर परिजन उसे शहर के किसी निजी अस्पताल लेकर पहुुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी जयशंकर (45 वर्ष) पुत्र राधेश्याम को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां पर कई दिनों तक उपचार चला, स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजन शनिवार को जयशंकर को घर ले गए। घर पहुंचने पर उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के रोगियों की भरमार है। डेंगू के अब तक जिले में 233 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित गांवों में जाकर शिविर लगाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं। वहीं काफी लोग जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। संवाद