फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fertilizer dispute: Committee worker's nephew shot, condition critical

हाथरस : खाद का विवाद : समितिकर्मी के भतीजे को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fertilizer dispute: Committee worker's nephew shot, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौहरे के वास में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि ट्रॉली भरकर खाद न दिए जाने से आक्रोशित व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। इधर, पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहां से उसे उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
गांव बौहरे का वास निवासी शिवकुमार पुत्र जगदीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह को-आपरेटिव सोसायटी बौहरे का वास में प्रभारी सचिव आंकिक के पद पर कार्यरत है। वह 23 अक्तूबर को सोसायटी के कार्यालय पर बैठकर खाद का वितरण कर रहा था। तभी दोपहर करीब एक बजे कार्यालय पर गांव बौहरे का वास का एक व्यक्ति आया और बोला कि उसे एक ट्रॉली खाद दे दो।
विज्ञापन

मैंने कहा कि मैं नियमानुसार ही खाद दे पाऊंगा, क्योंकि खाद की कमी है और काफी लोग लाइन में लगे हैं। मैं उनकी अनदेखी नही कर सकता। यदि ज्यादा खाद लेनी है तो बड़े अधिकारी से आदेश ले आओ। आरोप है कि इस बात पर यह व्यक्ति गाली-गलौज करता हुआ परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद 26 अक्तूबर की शाम करीब सवा सात बजे जब उसका भतीजा अमन पचौरी अपनी बाइक पर आगे और मैं और अमन का बड़ा भाई रिषी पचौरी उर्फ पीटर दूसरी बाइक पर उसके पीछे-पीछे पचौरी कोल्ड स्टोर से अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में जूनियर हाईस्कूल बौहरे का वास के बराबर नहर की पटरी पर पहले से मौजूद इस व्यक्ति व एक अन्य ने मेरे भतीजे की बाइक को रोक लिया।

इन दोनों के हाथ में पिस्तौल लगी थी। इस व्यक्ति ने दूसरे से कहा कि इसे जान से मार दे। मैं इन दोनों को देखता हूं। इतना सुनते ही दूसरे व्यक्ति ने अमन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और गोली अमन के पेट में नाभी के पास दाहिनी ओर लगी। गोली मारकर दोनों लोग घटना स्थल से भाग गए। भतीजे का उपचार पुष्पांजलि हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed