{"_id":"66ae1fdc65471acaad089a2f","slug":"hathras-female-doctor-mobile-hacked-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: महिला चिकित्सक का मोबाइल हुआ हैक, मैसिज कर चिकित्सकों, परिवारीजनों व अन्य रिश्तेदारों से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: महिला चिकित्सक का मोबाइल हुआ हैक, मैसिज कर चिकित्सकों, परिवारीजनों व अन्य रिश्तेदारों से मांगे रुपये
Sat, 03 Aug 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:48 PM IST
सार
डॉक्टर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था। उसने कहा कि मेरा कोरियर आया है, उसे ले लें। जब कर्मचारी को कोरियर लेने के लिए भेजा तो वहां कोई नहीं मिला। तभी एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि आपका व्हाट्सएप किसी डिवाइस से लिंक हो गया है। लिंक होते ही मोबाइल में सेव सभी नंबरों पर रुपये लेने के लिए मैसेज पहुंच गया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. दीपिका शर्मा का मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप के जरिए मैसिज कर लोगों से रुपये मांगे। चिकित्सक ने मामले की शिकायत कोतवाली हाथरस गेट में की है।
विज्ञापन
डॉ. दीपिका ने बताया है कि 3 अगस्त को एक अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा था कि मेरा कोरियर आया है, उसे ले लें। जब कर्मचारी को कोरियर लेने के लिए भेजा तो वहां कोई नहीं मिला। इसी दौरान मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि आपका व्हाट्सएप किसी डिवाइस से लिंक हो गया है।
विज्ञापन
लिंक होते ही मोबाइल में सेव सभी नंबरों पर रुपये लेने के लिए मैसेज पहुंच गया। शहर के कई चिकित्सकों, परिवारीजनों व अन्य रिश्तेदारों पर रुपये मांगने का मैसेज पहुंचा। व्हाट्सएप हैक की जानकारी होते ही तत्काल मोबाइल को फॉरमेट कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन