फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Father beats up after drinking alcohol, snatches money

हाथरस : पिता शराब पीकर मारपीट करते हैं, पैसे छीन लेते हैं

Sat, 30 Apr 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Father beats up after drinking alcohol, snatches money
पिता के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचीं युवतियां। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रामपुर (नगला बंजारा) की दो युवतियों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर परिजनों और पिता पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की। यह युवतियां अपने भाई, बहन, नाना-नानी और मौसी-मौसा के साथ कोतवाली पहुंची थीं। युवतियों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने फिलहाल दोनों युवतियों को भाई-बहनों के साथ नाना-नानी के यहां भेज दिया है।
कविता पुत्री जुगेंद्र सिंह नायक ने कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह को दी तहरीर में कहा है कि उसकी मां गायत्री देवी की छह वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद ही पिता का उनके प्रति व्यवहार बदल गया। कविता ने कहा कि हम सभी भाई-बहन गांव रामपुर में ही अपनी मौसी के घर पर रहने लगे।
विज्ञापन

पिता शराब पीने के आदी हैं और उनकी मदद करने की बजाय आए-दिन उनकी मेहनत-मजदूरी के पैसे भी छीन लेते हैं। अन्य परिजन भी मौसी के यहां रहने की वजह से उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते रहते हैं। शिकायत पर पुलिस ने कविता के पिता व अन्य परिजनों को कोतवाली बुलाया। पुलिस ने कविता व उसके भाई-बहनों को नाना-नानी के साथ भेज दिया। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि बच्चों ने पिता व अन्य परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस वजह से उन्हें नाना-नानी के घर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed