{"_id":"6186c66631ac6008741fb495","slug":"hathras-farmers-upset-due-to-shortage-of-dap-in-the-district-hathras-news-ali27754186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान
विज्ञापन
डीएपी खाद के गोदाम को चेक करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में डीएपी की किल्लत लगातार बनी हुई है। डीएपी लेने के लिए सहकारी समितियों व उर्वरक विक्रेताओं के यहां किसानों की भीड़ लग रही है। कृषि विभाग द्वारा पुलिस सुरक्षा के बीच सहकारी समितियों पर डीएपी खाद का वितरण कराया जा रहा है। दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि नौ नवंबर तक जिले में डीएपी की उपलब्धता भरपूर मात्रा में हो सकेगी। शासन स्तर से मांग के अनुरूप डीएपी की आपूर्ति भेजना शुरू कर दी गई है।
जिले में डीएपी की किल्लत लगातार बनी हुई है। कृषि विभाग की ओर से उर्वरक विक्रेताओं व सहकारी समितियों पर डीएपी का वितरण कर्मचारियों की निगरानी में कराया जा रहा है। विभाग की ओर से लगातार इसकी निगरानी की जा रही है। डीएपी लेने के लिए सुबह से ही समितियों पर किसानों का जमावड़ा लग रहा है। पुलिस सुरक्षा के बीच समितियों पर किसानों को डीएपी खाद का वितरण कराया गया।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में अगले तीन दिनों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध हो जाएगा। मांग के अनुसार डीएपी की उपलब्धता हो रही है। जिले में करीब 80 फीसदी आलू की बुवाई हो चुकी है। अब किसानों को गेहूं के लिए खाद उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा व अन्य जिलों से डीएपी जल्द ही मुहैया हो रही है।