फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers suffering from stray cows staged a sit-in in Tehsil

हाथरस : आवारा गोवंश से पीड़ित किसानों ने तहसील में दिया धरना

Tue, 21 Dec 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers suffering from stray cows staged a sit-in in Tehsil
सादाबाद तहसील पर भाकियू भानु के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले मंगलवार को तहसील परिसर में आवारा गोवंश द्वारा फसल में नुकसान करने, आए-दिन रजबहों की पटरी कटने से किसानों की फसल बर्बाद होने, कई रजबहों में पानी न आने सहित कई अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की और सात दिसंबर को ज्ञापन दिए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न किए जाने का आरोप लगाया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के समझाने के बाद भी इन किसानों ने धरना प्रर्दशन को समाप्त किया।
विज्ञापन

यह किसान मौके पर सिंचाई व बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे, बाद में मौके पर सिंचाई व बिजली विभाग के अफसरों द्वारा आकर दिए गए आश्वासन के बाद ही किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना था कि उनके द्वारा सात दिसंबर को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था, लेकिन आज तक एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। मंगलवार को सीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि, गांव गांव आवारा गोवंश किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं।
मजबूरन रातभर किसान जागकर अपने खेतों पर पहरा दे रहे हैं, लिहाजा इन गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। कहा कि, वेदई, कूपा, गुतहरा, कुरसंडा रजवाहा की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इनमें पानी नहीं आता। इनमें पानी छोड़वाया जाए। जहां रजबहे की पटरी कटने से किसानों को नुकसान हुआ है, वहां उनको मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर महासचिव साहब सिंह चौधरी, रमेशबाबू चौहान, गजेंद्र सिंह सिसौदिया, इंद्रपाल सिंह, रामशरन सिंह, दलवीर सिंह, लायक सिंह, धीरज वर्मा, कुलदीप सिंह चौहान, दलवीर सिंह, साहब सिंह, लीलाधर, लटूरी सिंह, रक्षपाल सिंह, गंभीर, सतीश शाह, महेंद्र सिंह, भूरी शाह, संजय, ब्रह्मपाल सिंह, राजन, प्रमोद कुमार, रामपाल सिंह, श्यामवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed