फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers submitted memorandum by demonstrating on Tehsil

हाथरस : तहसील पर प्रदर्शन कर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Feb 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers submitted memorandum by demonstrating on Tehsil
सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह एव - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह के नेतृत्व में तहसील पर प्रदर्शन करते हुए विश्वासघात दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निधि भारद्वाज को दिया।
ज्ञापन के जरिये मांग की है कि नौ दिसंबर 2021 को घोषित समझौते को लागू किया जाए अन्यथा किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। दरअसल, ज्ञापन में आरोप है कि कृषि कानूनों के विरुद्ध चलाए जा रहे किसान आंदोलन के मध्य किसान संगठन एवं सरकार के बीच सहमति बनी थी।
विज्ञापन

जिसमें किसानों को एमएसपी दिलाने, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस लेने एवं आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही गई थी। इसके अलावा किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले बिजली बिल के प्रावधानों को संयुक्त मोर्चा से चर्चा करने के बाद संसद में पेश करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, इस पर सरकार ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है। इस वादाखिलाफी के विरोध प्रदर्शन करते हुए टिकैट गुट ने कहा कि अगर घोषित समझौते को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रखा जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में चौधरी राजकुमार सिंह, विनीत चौधरी, पीके सिंह, भंवरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, जगवीर सिंह, चरन सिंह, पप्पू सिंह, विशंभर सिंह, अजीत कुमार, गिरीश कुमार, शीलेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, गंभीर सिंह, अजब सिंह, संजय सिंह, श्यामवीर सिंह, अजीत कुमार, प्यारे लाल, गजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, राममूर्ति सिंह, दुर्जन सिंह, सौरभ सिंह, सोनू चौधरी, देवेश, रजत चौधरी, एदल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed